धमतरी: डिप्टी सीएम अरुण साव ने धमतरी नगर निगम के कार्यपालन अभियंता को सस्पेंड करने के दिए निर्देश
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक में नगर निगमों और पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने धमतरी पेयजल योजना में अत्यधिक विलंब और कार्य में लेटलतीफी पर नाराजगी।