कैंपियरगंज: कैम्पियरगंज के मछलीगांव विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों में बिजली गुल, भीषण गर्मी और उमस के बीच उपभोक्ता परेशान
गोरखपुर के कैम्पियरगंज तहसील क्षेत्र स्थित मछलीगांव विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों में 33 हजार केवी लाइन में ब्रेकडाउन होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न मिलने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। पंखे, कूलर और पेयजल व्यवस्था ठप होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। किसानों को भी सिंचाई कार्य में दिक्कतों का सामना