अंबिकापुर: कोतवाली थाना क्षेत्र में शराब के नशे में घूमने निकले 6 दोस्तों की कार अनियंत्रित होकर डेम में गिरी, बड़ा हादसा हुआ
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 20 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को दोपहर 12 बजे शराब के नशे में घूमने निकले 6 दोस्तों की कार अनियंत्रित होकर बाकी डेम में जा गिरी, जिससे बड़ा हादसा हो गया।जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी युवक किसी तरह डेम से बाहर निकलने में सफल रहे लेकिन एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तत्काल मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया।