महागामा: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए एसआरटी कॉलेज धमडी में आधुनिक कंप्यूटर लैब का हुआ शुभारंभ।
4 जून गुरुवार को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए एसआरटी कॉलेज धमडी में आधुनिक कंप्यूटर शिक्षा का शुभारंभ किया गया। इस नई सुविधा के शुरू होने से कॉलेज के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा, कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने का बेहतर अवसर मिलेगा। कॉलेज शासन ने बताया कि कंप्यूटर लैब में आधुनिक कंप्यूटर, इंटरनेट सुविधा मिलेगी।