औरैया: दिल्ली अग्निकांड के बाद औरैया में फायर सेफ्टी जांच तेज, होटल-रेस्टोरेंट की खंगाल रही टीमें
दिल्ली के मालती नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना के बाद औरैया प्रशासन सतर्क हो गया है। जनपद में होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की फायर सेफ्टी व्यवस्था की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अग्निशमन विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीमें विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की पड़ताल कर रही हैं। चलाए गए