पीलीभीत: धनाराघाट पेंटून पुल बंद, ट्रांस शारदा के डेढ़ लाख लोगों की बढ़ी मुश्किलें
पीलीभीत। शारदा नदी पर बना धनाराघाट पेंटून पुल बरसात के मद्देनजर बंद कर हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुल बंद होने से ट्रांस शारदा क्षेत्र की 17 ग्राम पंचायतों के करीब डेढ़ लाख लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अब क्षेत्रवासियों को तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए लगभग 130 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा। हर वर्ष बाढ़ की आशंका के चलते पुल हटाया जाता है।