सहावर: तालाब में गिरी गाय को तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया
अमांपुर कस्बे के मोहनपुर रोड़ पर स्थित झुकाई तालाब में गिरी गाय को अमांपुर पुलिस, बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद और ग्रामीणों की मदद से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकला गया। नगर पंचायत कर्मी जेसीबी को लेकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली,यह जानकारी मंगलवार को 11 बजे मीडिया को हुई है।