सिमडेगा: प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के देवनदी के समीप मिले ललित बड़ाईक नामक महिला के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी सोनू कुमार को गिरफ्तार किया है। जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा पाया गया। आरोपी ने हत्या करने के बाद शव को छिपाने का प्रयास किया था। शुक्रवार दोपहर 2 बजे पुलिस निरीक्षक ईजी बागे ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी।