इस्लामपुर: शिवनगर मोहल्ले से घर के आगे खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
शिव नगर गली से शुक्रवार की दोपहर में अज्ञात चोर के द्वारा घर के आगे लगी एक बाइक की चोरी कर लिया गया। जिसकी करतूत पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। इस संबंध में वाहन मालिक सोनू कुमार ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार को घर के समीप बाइक लगाकर घर के अंदर चला गया था। थोड़ी देर बाद बाहर निकाला तो देखा कि जिस स्थान पर बाइक लगाया था वहां से बाइक गायब है।