सदर: जेष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार पर मैदागिन स्थित मनसापूरण हनुमान मंदिर में भव्य श्रृंगार
Sadar, Varanasi | May 26, 2026 वाराणसी के मैदागिन स्थित भारतेंदु पार्क में जेष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार पर श्री मनसापूरण हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर के सेवईत एवं हनुमान भक्त आनंद जी ने सिंदूर लेपन के बाद सुगंधित फूलों और मालाओं से प्रभु का आकर्षक श्रृंगार किया। मंदिर परिसर को भी फूल-मालाओं से सजाया गया।