खजनी: बेलघाट थाना क्षेत्र में लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे एकौना अंडर पास के पास मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी
गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र में लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची बेलघाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।