बांका: मकदूमा में बंदरों का 75 वर्षीय किसान पर हमला, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Apr 9, 2026 बांका जिले के मकदूमा में 75 वर्षीय किसान पर बंदरों ने हमला कर दिया जिसमें वह गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी का प्राथमिक उपचार गुरुवार की सुबह 11:00 बजे सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार मकदूमा निवासी वीरेंद्र मंडल अपने खेत गए थे इस दौरान बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया जिसमें भगाने के क्रम में वह गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।