बिकुली गांव में मिट्टी की दीवार की जोड़ाई करने के दौरान मचान से गिर कर जेटेया के गागा साई निवासी राजमिस्त्री 40 वर्षीय सोनाराम तिरिया जख्मी हो गया है । सर के बल पथरीली जमीन पर गिरने के कारण उसे जल्दबाजी में जगन्नाथपुर स्वास्थ केंद्र से चायबासा सदर अस्पताल ग्राम रेफर कर दिया गया । सर में लगी गहरी चोट के कारण उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है ।