पटना ग्रामीण: दीदारगंज में डालडा गोदाम में भीषण आग,8 घंटे बाद भी पूरी तरह नहीं पाया जा सका आग पर काबू
राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली रोड स्थित एक रिफाइन डालडा गोदाम में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि सोमवार की सुबह 8 बजे तक भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब दो दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई है। आग की लपटों और धुएं के कारण आसपास के इलाके में दहशत का माहौल