गाज़ीपुर: डीजल-पेट्रोल बिक्री के नए नियम से किसानों में चिंता, गाजीपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री से की मांग
गाजीपुर में डीजल और पेट्रोल की बिक्री को लेकर केंद्र सरकार के नए गजट आदेश के बाद किसानों और आम उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इसी को लेकर गाजीपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने प्रदेश सरकार के मंत्री रविन्द्र जायसवाल को पत्र सौंप कर किसानों और सामान्य ग्राहकों को राहत देने की मांग की है।