बरेली: CSIT का जलवा: 10 छात्रों का नोएडा में चयन, 27 इंटरव्यू राउंड में, कई कंपनियों में इंटर्नशिप में मिली बंपर सफलता
एमजेपी रोहिलखंड यूनिवर्सिटी के CSIT विभाग के छात्रों ने इंटर्नशिप ड्राइव में शानदार प्रदर्शन किया। सॉफ्टप्रो इंडिया, नोएडा में 10 छात्रों का चयन हुआ, जबकि अन्य कंपनियों में भी कई छात्रों को मौके मिले। 24 अप्रैल को आयोजित ड्राइव में 102 में से 27 छात्र अगले चरण के लिए चुने गए।