नानपारा: रुपईडीहा पुलिस ने बकरीद त्यौहार के लिए संवेदनशील स्थानों पर किया फ्लैग मार्च, कानून व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश
पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा के नेतृत्व में रुपईडीहा पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च एवं मोटरसाइकिल से एरिया डोमिनेशन किया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा संवेदनशील स्थानों, प्रमुख बाजारों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई।