मंडी: चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर अब वाहन चालकों को नहीं सताएगी टेंशन,हाईवे का दूसरा और जिला मंडी का पहला CNG फिलिंग स्टेशन हुआ शुरू
Mandi, Mandi | Feb 27, 2024 बता दें कि पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली सहित अन्य राज्यों में बहुत से लोग सीएनजी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन वे अपने इन वाहनों को हिमाचल की तरफ इसलिए नहीं ला पाते क्योंकि यहां सीएनजी भरवाने की सुविधा नाममात्र की भी नहीं है। हरबंस लाल एंड संज फिलिंग स्टेशन झीड़ी मंडी के संचालक राकेश कुमार ने कहा कि लोगों की डिमांड पर CNG फिलिंग स्टेशन को लेकर खोला गया है।