बांका: धरमपुर गांव में जमीन विवाद में दबंगों ने दंपति पर हमला किया, थाने में शिकायत दर्ज
Banka, Banka | Dec 28, 2024 धरमपुर गांव में जमीन विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर दंपति गुरदेव सिंह और उसकी पत्नी पिंकी देवी को गाली गलौज करते हुए लाठी डंटा से मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित दंपत्ति शनिवार की दोपहर बाद करीब 2:00 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए गांव के ही मनमोहन सिंह व उसके भाई परवेज सिंह समेत चार लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया है।