हमीरगढ़: सोना प्रोसेस फैक्ट्री के बाहर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर ने डंपर को मारी टक्कर, चालक की मौत, एक घायल
हमीरगढ़। तहसील के मंगरोप में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे सोना प्रोसेज फैक्ट्री के बाहर एक भीषण सड़क हादसे में डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि उसका सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है,जहां उसका इलाज जारी है। मामला मंगरोप थाना क्षेत्र के गुवारड़ी स्थिति नेशनल हाईवे का है।