गुना नगर: आयुष विभाग ने कुछ आयुर्वेदिक दवाओं पर लगाया प्रतिबंध, आयुष अधिकारी ने शहर में दुकानों का किया निरीक्षण
गुना में आयुष औषधि नियंत्रक संचनालय भोपाल ने शासकीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला ग्वालियर में जांच के बाद डाबर इंडिया लिमिटेड की कफ कुठार रस एवं लक्ष्मी विलास नारदीय और धन्वंतरी हर्बल सोलन की प्रवाल पिष्टी और मुक्ता सूक्ति दवा को अमानक घोषित किया है। 20 नवंबर को जिला आयुष अधिकारी ने कहा, आयुर्वैदिक मेडिकल स्टोर फार्मेसी औषधि विक्रेताओ को निरीक्षण कर आदेश दिए।