नकुड: बांदुखेड़ी रोड पर लकड़ी से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, यातायात हुआ प्रभावित
रविवार को नकुड़ क्षेत्र के गांव बन्दूखेड़ी में आम की लकड़ी से भरी एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली बीच सड़क पर पलट गई, गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सड़क पर आम की लकड़ी बिखरने से यातायात प्रभावित रहा। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से ट्रॉली सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू रूप से चालू कराया