शाहजहांपुर: बिना ड्राइविंग टेस्ट नहीं बनेगा डीएल, ऑटोमेटेड सेंटर में परीक्षा पास करना होगा अनिवार्य: एआरटीओ
शाहजहांपुर। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। एआरटीओ प्रशासन एस.के. सिंह ने जानकारी दी है कि 16 जून से जिले में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर (एडीटीसी) कांट का संचालन शुरू किया जा रहा है। अब लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी करने और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद प्रत्येक अभ्यर्थी को ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट देना अनिवार्य होगा।