नगर में राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के आगमन पर कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हत्याओं को लेकर आक्रोश व्यक्त किया साथ में मोदी सरकार से बांग्लादेश का पानी रोकने की अपील की है।