बिहारीगंज: शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में युवक गिरफ्तार,
बिहारीगंज में शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वार्ड नंबर 13 निवासी मनीष कुमार शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह नशे की हालत में शोर-शराबा कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मौके से हिरासत में लिया। बिहारीगंज थानाध्यक्ष लवकुश कुमार ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।