हनुमानगढ़: न्यायाधिपति शुभा मेहता कल हनुमानगढ़ आएंगी, बार संप अध्यक्ष रोहित खिंची ने दी जानकारी
राजस्थान हाईकोर्ट की न्यायाधिपति शुभा मेहता शनिवार को जिले के दौरे पर रहेंगी। बारसंप अध्यक्ष रोहित खिंची ने बताया कि वे सुबह हनुमानगढ़ जिला एवं सेशन न्यायालय का निरीक्षण करेंगी और न्यायिक कायों की स्थिति का जायजा लेंगी। इसके बाद वे संगरिया स्थित कोर्ट परिसर का भी निरीक्षण करने जाएंगी, जहां आधारभूत सुविधाओं,लंबित मामलों और न्यायिक प्रक्रिया की समीक्षा करेंगी।