सिरोही: बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान की संकल्पना के साथ विकास रथ विभिन्न गांवों में पहुंचे, योजनाओं का किया प्रचार
बढता राजस्थान हमारा राजस्थान की संकल्पना के साथ जिले की तीनो विधानसभा सिरोही-शिवगंज, रेवदर व पिंडवाडा-आबू विधानसभा के विभिन्न ग्राम यथा मेरमांडवाडा, सनपुर, तंवरी, आमलारी आदि में सोमवार को विकास रथ पहुंचे। ग्रामीणों ने बडी उत्सुकता से विकास रथों का स्वागत किया तथा विभिन्न वीडियो एवं आॅडियों संदेशों के माध्यम से प्रसारित जानकारी को सुना ।