मंदसौर: जैन कॉलेज के पास IPL मैच पर सट्टा लगाते ₹1.14 करोड़ का हिसाब पकड़ा, 3 आरोपी गिरफ्तार
मंदसौर में वाईडी नगर पुलिस थाना ने जैन कॉलेज के पास ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते तीन आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने ₹50 हजार नकद और ₹1.14 करोड़ के हिसाब-किताब से जुड़ी सामग्री बरामद की। थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय के अनुसार कार्रवाई 6 मई रात 10 बजे की गई। आरोपी इमरान, राहुल भावसार और असलम के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया,