गुमला: टोटाम्बी में खड़े ट्रेलर से ट्रक की हुई टक्कर, औरंगाबाद निवासी उपचालक की मौत
Gumla, Gumla | Feb 28, 2025 टोटांबी के समीप ब्रेक डाउन खड़ी टेलर को ओडी 14 एच 2757 ट्रक द्वारा पीछे से टक्कर मारने से उप चालक औरंगाबाद मदनपुर थाना के माधो खाप गांव निवासी विक्की कुमार(23) की मौत हो गई।बताया जाता है की लोहे के पाइप लगा ट्रक राउरकेला से पटना जा रहा था।जिस दौरान खड़े टेलर को पीछे से टक्कर मार दी।जिस वजह से या हादसा हुआ।हालांकि चालक सुरक्षित है और मौके पर से वह फरार हो गया