सरूपगंज मुख्य बाजार में स्थित हंसाराम भूबाजी की किराने की दुकान से बुधवार शाम 5 बजे मोबाइल चोरी की घटना सामने आई। वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक युवक बड़ी आसानी और चतुराई से मोबाइल लेकर ले जाता हुआ नजर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात चोर की तलाश में जुट गई है।