झालरापाटन: प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने झालावाड़ दौरे पर ग्राम रथ अभियान में लिया भाग, अधिकारियों संग की समीक्षा
ग्रामीण विकास,पंचायतीराज,आपदा प्रबंधन,सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री और झालावाड़ जिले के प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी रविवार को जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने 'ग्राम रथ अभियान' कार्यक्रम में भाग लिया और विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की।अपने दौरे के तहत, मंत्री देवासी दोपहर करीब 12बजे झालरापाटन स्थित द्वारिकाधीश मंदिर पहुंचे।