इगलास: इगलास ग्राम कजरौठ के मजरा खुर्द से गुजर रही डबल गंग नहर से युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
Iglas, Aligarh | Mar 2, 2026 इगलास। ग्राम कजरौठ के मजरा खुर्द से गुजर रही डबल गंग नहर में बहता हुआ अज्ञात युवक का शव मिला है। कोवाली पुलिस द्वारा शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया किंतु पहचान न होने पर अलीगढ़ में मोर्चरी में भिजवा दिया है। कोतवाल नरेन्द्र यादव ने आज दिन सोमवार समय करीब शाम 5 बजे बताया कि शव को देखने से लग रहा है कि तीन से चार दिन पुराना है, केवल अंडरवियर ही पहने है।