कालपी: जोल्हूपुर मोड़ के पास बोलोरो गाड़ी ने ई-रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में मासूम बच्ची समेत चार लोग गंभीर घायल
Kalpi, Jalaun | May 31, 2026 कालपी में जोल्हूपुर मोड़ के पास शनिवार देर रात 11 बजे तेज रफ्तार बोलेरो ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में एक मासूम बच्ची समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया है।