होशंगाबाद नगर: कृषि उपज मंडी में समर्थन मूल्य पर गेहूं की तुलाई समय पर नहीं होने से किसान परेशान, लगी ट्रैक्टर ट्रालियों की लंबी कतार
कृषि उपज मंडी नर्मदापुरम में बने केंद्र पर समर्थन मूल्य पर गेहूं की तुलाई समय पर नहीं होने से ट्रैक्टर ट्रालियों की लंबी कतार लग रही है शनिवार को किसानो की गेहूं की उपज की तुलाई नहीं नहीं होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा ट्रैक्टर ट्रालियों की लंबी कतार में लगकर किसान नम्बर आने का इंतजार कर रहे हैं।