छीपाबड़ोद: ब्लेडी मुख्यालय पर आयोजित हुई बैठक
छीपाबड़ौद में परवन वृहद सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र में आने वाले गांवों की शिक्षा व्यवस्था और ग्रामीणों के पुनर्वास को लेकर शुक्रवार को बिलंडी पंचायत मुख्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) दिनेश कुमार भार्गव के निर्देशन में आयोजित इस बैठक में विद्यालयों के स्थानांतरण, विद्यार्थियों के भविष्य और मुआवजे से जुड़ी समस्याओ