मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में चुनावी रंजिश के चलते एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती दी गई है। पवई थाना क्षेत्र के कुपना गांव में साल 2013 की चुनावी हार-जीत की टीस अब खूनी संघर्ष में बदल गई है। आरोप है कि गांव के दबंगों ने एक दलित परिवार के घर के बाहर जमकर उत्पात मचाया और जातिसूचक गालियां देते हुए लाठियों से हमला कर दिया।