हरदोई: शाहबाद में महिला के साथ युवक ने किया दुराचार, आरोपी का एक सहयोगी भी था साथ, ASP एमपी सिंह ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Mar 5, 2024 कोतवाली शाहबाद इलाके में एक महिला ने बुद्ध बाजार निवासी एक युवक पर दुराचार करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी के साथ एक उसका साथी भी था, जिसने उसका सहयोग किया। मामले में लेकर ASP एमपी सिंह ने बताया मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है, पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।