पनागर: रांझी करौंदी में रंगदारी न देने पर छात्र पर चाकू से हमला, इलाके में फैली सनसनी
थाना रांझी अंतर्गत शांतिनगर क्षेत्र में रहने वाले नाबालिग छात्र से रंगदारी के चंद रुपयों के लिए लहूलुहान कर दिया गया। घटना रविवार शोमवार की मध्यरात्रि 12.15 बजे की है, जब सेंट जोसेफ स्कूल का 10वीं का छात्र हर्षित समन अपने दोस्तों के साथ करोंदी मरघटाई रेलवे लाइन के पास बैठा हंसी-मजाक कर रहा था। इसी दौरान इलाके के दो बदमाश, मेहताब और शोएल अंसारी वहां पहुंचे