डुमरांव: भक्ति और समरसता का संगम: बड़का ढकाईच में भव्य महायज्ञ का समापन, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का बना प्रतीक
Dumraon, Buxar | Jun 25, 2026 बड़का ढकाईच गांव स्थित श्रीराम जानकी मठ ठाकुरबाड़ी में आयोजित श्रीराम दरबार, हनुमत सह श्री राधाकृष्ण प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर कर दिया। गुरुवार को अंतिम दिन सुबह 11 बजे विशेष आरती का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।