सिकंदराराऊ: नगला उदैया में गेहूं कटर मशीन में युवक का हाथ गंभीर रूप से घायल, परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल
न.उदैया का रहने वाला युवक अभय सिंह उर्फ फत्ते गेहूं की कटर मशीन से अपने गेहूं का लाक निकलवा रहा था, अचानक उसका हाथ कटर मशीन में आ गया और कटकर अलग हो गया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के द्वारा उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर के द्वारा हायर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है।