झालरापाटन: झालरापाटन में कांग्रेस पार्षदों ने नगर पालिका में धरना दिया, ईओ की अनुपस्थिति से कामकाज प्रभावित, जनता परेशान
झालरापाटन में कांग्रेस पार्षदों ने गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे नगर पालिका कार्यालय में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन निवर्तमान पार्षद नदीम मंसूरी के नेतृत्व में हुआ, जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी रूपसिंह राठौड़, पूर्व पार्षद अशोक पुष्पद, राजेश बैरवा, गीता कुमारी, विल्सन माली, योगेश रेगर और पंकज बागरी शामिल थे। अधिशासी अधिकारी के न मिलने से नाराज है।