गायघाट: केवटसा गांव के पास एनएच-27 पर ट्रक और कार की टक्कर, कार चालक घायल
मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत केवटसा गांव के समीप एनएच-27 पर मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जौनपुर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कंटेनर ट्रक में पीछे से जा भिड़ी।