बांसवाड़ा: कुपड़ा ओवर ब्रिज के पास सदर थाना पुलिस और डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में 18 लीटर ताड़ी शराब ज़ब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुपड़ा ओवर ब्रिज के पास पुलिस ने कार्रवाई कर ताड़ी शराब जप्त करने का मामला सामने आया हे। बुधवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी अनुसार नेशनल हाईवे नंबर 113 पर कुपड़ा ओवर ब्रिज के पास अपना ढाबा के पास बनी दुकानों की छत के ऊपर बने कमरे पर अवैध रूप से केमिकल से ताड़ी शराब तैयार कर बेचते हुऐ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हे।