जलालाबाद: जलालाबाद में मंडी रोड तालाब में तब्दील, राहगीरों व व्यापारियों को बढ़ी मुश्किलें
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। नगर के गुनारा मोड़ से कृषि उत्पादन मंडी तक जाने वाली मुख्य सड़क बदहाल होकर तालाब में तब्दील हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने तथा आसपास के घरों का पानी सड़क पर जमा होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। इसी मार्ग से प्रतिदिन सब्जी विक्रेता मंडी से सामान लेकर निकलते है.