सबलगढ़: बायपास पर सड़क गड्ढों में तब्दील, सैकड़ों वाहनों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी; सीएमओ बोले- जल्द होगी मरम्मत
सबलगढ़ नगर के व्यस्त मिनी बायपास मार्ग पर रामप्रसाद कॉलोनी स्थित खारनाला पुलिया के पास सड़क गहरे गड्डों में बदल गई है। यह मार्ग नए बस स्टैंड से सुनहरा जाने के लिए प्रमुख रास्ता है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क की जर्जर हालत के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है।