महरौनी: जमरार बांध के गेट खोलकर छोड़ा जा रहा 1325 क्यूसेक पानी, सहायक अभियंता ने जताई क्योलारी गांव के प्रभावित होने की आशंका
जमरार बांध के आसपास में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बांध के गेट खोलकर 1325 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वही सहायक अभियंता पंचम ने SDM महरौनी एवं सौजना पुलिस को पत्र के माध्यम से क्योलारी गांव के प्रभावित होने की आशंका जताई है। उक्त मामले में सुरक्षा के मद्देनजर निचले हिस्सों में पुलिस एवं रेस्क्यू टीम में लगाई गई।