महरौनी: बानपुर के बजरंगगढ़ मंदिर पर श्रीमद् भागवत व 11 लाख शिवलिंग निर्माण हेतु सैकडो श्रद्धालुओ ने धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
कस्बा बानपुर के बजरंगढ़ मंदिर पर श्रावण मास में 11 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण रुद्राभिषेक का श्रीमद् भागवत कथा की आयोजन हेतु कस्बा बानपुर में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया। शोभायात्रा देवी मंदिर से प्रारंभ होकर कस्बे में भ्रमण करते हुए बजरंगढ़ मंदिर पर पहुंची। जहां तत्पश्चात मंत्रोच्चार व कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।