हनुमानगढ़: टाउन पुलिस ने 4 किलो 410 ग्राम डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
टाउन पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 किलो 410 ग्राम डोडापोस्त सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को रामसरा नारायण गांव के पास फतेहाबाद रोड चौराहे से पास से गिरफ्तार गया। गिरफ्तार आरोपी रामलाल पुत्र साहबराम जाट (55) निवासी वार्ड नंबर 7, फतेहपुर खिलेरीवास, हनुमानगढ़ टाउन को गिरफ्तार है। उसके कब्जे से 4 किलो 410 ग्राम डोडापोस्त बरामद किया गया।