बबेरू: बबेरू कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन, नायब तहसीलदार व प्रभारी निरीक्षक की मौजूदगी में सुनी गईं लोगों की समस्याएं
Baberu, Banda | Jun 27, 2026 बबेरू कोतवाली परिसर मे आज शनिवार क़ो थाना समाधान दिवस का आयोजन नायब तहसीलदार मनोहर सिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह राजावत की मौजूदगी मे सम्पन्न किया गया। जिसमे बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग गांव से फरियादियों अपनी समस्याओ क़ो लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा है जिसमे 10 प्रार्थना पत्र मे 4 का मौके मे निस्तारण कराया गया है।