बिसौली: सेफ फ्यूचर अभियान के तहत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम ने दूसरे दिन 64 स्कूली वाहनों की की जांच, 5 के चालान किए गए
उत्तर प्रदेश शासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर 1 जुलाई से 15 जुलाई तक चलाए जा रहे 'सेफ फ्यूचर अभियान' के तहत दूसरे दिन परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों की सघन जांच की। अभियान के दौरान विभागीय टीमों ने विभिन्न स्कूलों में खड़े 64 स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया। वहीं प्रवर्तन दलों ने सड़क पर 41 वाहनों की चेकिंग की।